सिवान में गरजे यूपी के सीएम योगी, कहा- बिहार के लोग 15 साल पहले अपनी पहचान छुपाने को थे मजबूर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो चुका है। अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां होने वाली हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचारक आज प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

bihar assembly election 2020 cm yogi in siwan

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिवान के दरौंदा विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार को पहचान छुपाने के लिए मजबूर करने वाले आज जनता को रोजगार का झुनझुना पकड़ा रहे हैं।

Recommended Video

      Bihar Election 2020: PM Modi के जंगलराज वाले बयान पर Tejashwi Yadav ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

      प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिवान में एक चुनावी रैली में कहा, 'आज से 15 वर्ष पहले बिहार के सामने अपनी पहचान को छुपाने की एक मजबूरी आ गई थी। ये लोग वो ही थे जो आज फिर से रोजगार का झुनझुना पकड़ा कर जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं।'

      वहीं बुधवार को सीवान के गोरियामठ में दिए अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के कई माफिया यदि जेल में सड़ रहे हैं तो इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का योगदान है। सीएम योगी ने कहा कि यहां का भी एक दुर्दांत अपराधी जेल के अंदर सड़ रहा है जिसे संरक्षण देने का काम कांग्रेस और आरजेडी ने किया था। योगी ने कहा कि हमने तो यूपी में ऐसे लोगों की छाती पर ही बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+