बिहार में जेपी नड्डा ने कहा- कोरोना के चलते डगमगा गए ट्रंप, लेकिन पीएम मोदी ने देश को संभाला

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आखिरी दौर में है। आज शाम को प्रचार-प्रसार थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने आज पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ रैली की। इसी कड़ी में गुरुवार को दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र किया।

bihar assembly election 2020 bjp president jp nadda statement on america president election reult

Recommended Video

    US Election Results में Donald Trump पीछे, Bihar में JP Nadda ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिका में चुनाव का नतीजा आ रहा है, वहां डोनाल्ड ट्रंप को लोगों ने कोरोना के चलते घेरा और वो लड़खड़ा गए। लेकिन भारत में मोदीजी ने समय पर लॉकडाउन लेकर देश के लोगों को बचाने का काम किया।

    भाजपा अध्यक्ष ने अपनी सभा में कहा कि जब भारत में कोरोना वायरस आया और लॉकडाउन लगा तो देश में टेस्ट के लिए सिर्फ एक ही लैब थी। लेकिन आज हम देश में रोज करीब 15 लाख टेस्ट कर पा रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन लगाकर सरकार ने तैयारी की, आज देश में PPE किट, वेंटिलेटर बनाए जा रहे हैं।

    बिहार के दरभंगा में जेपी नड्डा ने राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब बिहार लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में जा रहा है, बाहुबल से निकलकर विकास बल की ओर जा रहा है, लूटराज से निकलकर डीबीटी की ओर जा रहा है।

    बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में कोरोना को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब कोरोना आया तो पीएम मोदी ने बिना कोई वार्निंग, बिना नोटिस लॉकडाउन कर दिया। मजदूरों को इस दौरान भूखे प्यासे पैदल यहां आना पड़ा। मैंने मजदूरों से बात की तो उन्होंने कहा कि हम रोज काम करते हैं तो रोज कमाते हैं। हमें एक दिन का समय मिलता तो हम अपने गांव वापस लौट जाते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+