बिहार विधानसभा चुनाव 2020ः भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 35 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा ने महिलाओं को मौका दिया है। आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को भाजपा ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें सिर्फ दो महिलाओं को टिकट मिला था। वहीं 7 अक्टूबर को भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
Recommended Video

पहली लिस्ट में बीजेपी ने हाल में पार्टी ज्वाइन करने वालीं शूटर श्रेयसी सिंह को भी मैदान में उतारा है। उन्हें जमुई विधानसभा सीट से टिकट मिला है। बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।


10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा। यानी कतार लंबी नहीं होगी। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइज और ग्लव्स देने के लिए अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदाता को ग्लव्स लगाकर ही मतदान करना होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था होगी।












Click it and Unblock the Notifications