बिहार में दोगुना हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, पटना में फिर से शुरू हुए 6 क्वारंटीन सेंटर
पटना। बिहार में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे के भीतर मरीजों की संख्या में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। कुल 49 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा चिंता पटना के लिए है, जहां 49 नए केस में से पटना के 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 346 हो गई है।

Recommended Video
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर जांच में तेजी ला दी है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 40 हजार 592 सैंपल की जांच हुई है। बिहार के सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है और नए नियमों के तहत बिना मास्क पहने अस्पताल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। पटना में सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिया है, जिसके बाद PMCH, NMCH सहित सभी अस्पतालों में नियम लागू कर दिया गया है।
बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर केवल उन यात्रियों के कोरोना की जांच होगी, जिनके पास कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट नहीं होगा। बुधवार को पटना में इस नई व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट पर तीन टीमों को तैनात किया गया है। ये टीम बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच करेगी। लेकिन अगर उनके पास अगर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाण पत्र या वैक्सीन लेने का सर्टिफिकेट होगा तो उनकी जांच नहीं होगी।
इसके अलावा राजधानी पटना के 6 क्वारंटीन सेंटर्स को फिर से चालू कर दिया गया है। ताकि अगर कोरोना का मामला बढ़ता है तो कोरोना के मरीजों को यहां भर्ती कराया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications