बिहार: 125 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है 3 साल की मासूम, हिंदू-मुस्लिम मांग रहे सलामती की दुआ

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार की देर शाम को 3 साल की बच्ची 125 फीट गहरे बोरवेल में गिर सना जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं, हिंदू-मुस्लिम सहित सारा देश सना को बचाने के लिए दुआ कर रहा है। बता दें कि समरसेबल के बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची को निकालने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें युद्ध स्तर पर बच्ची को निकालने के लिए लगी हुई है।

मंगलवार शाम गड्डे में गिरी सना

मंगलवार शाम गड्डे में गिरी सना

मुर्गियाचक निवासी उमेश नंदन प्रसाद साव की 3 साल की नतनी सना मंगलवार को फिसल कर बोरवेल में गिर गई थी। कारीगरों का कहना है कि बोरिंग के लिए 225 फुट डीप किया गया है। वहीं, बच्ची के पिता ने बताया कि करीब 35 फीट नीचे गड्ढे में सना अभी फंसी हुई है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें बच्ची को बचाने के लिए प्रयास कर रही है। बोरवेल के अंदर पाइप के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। हादसे के बाद सना की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां उपर से लगातार अपनी बेटी को दिलासा दे रही है।

नाना के घर दो दिन पहले आई थी मासूम

नाना के घर दो दिन पहले आई थी मासूम

3 साल की सना मुंगेर के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत पापा नचिकेता के साथ ही दो दिन पहले नाना उमेश नंदन साह के घर आई थी। ननिहाल में ही पड़ोसी उदय शंकर प्रसाद के घर हो रहे बोरिंग के लिए खोद गए बोरवेल में गिर गई। डीआईजी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम ने 40 फी गड्ढा खोद लिया। प्रशासन बच्ची को बचाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। डीएम आनंद शर्मा ने कहा, 'अभी बच्ची की हालत ठीक है और उसे निकालने की पूरी कोशिश जारी है। हमें उम्मीद है कि उस बचाने में हम जरूर कामयाब होंगे। वह बोल भी रही है। सीसीटीवी के जरिये उस पर नजर रखी जा रही है।

40 फीट तक पहुंची SDRF की टीम

40 फीट तक पहुंची SDRF की टीम

एसडीआरएफ के संजीव कुमार ने बताया, 'बच्ची तक ऑक्सिजन पहुंचाई गई है। हम बच्ची की सुरक्षा के सारे इंतजाम कर रहे हैं। बच्ची और नीचे न गिरे इसके लिए हमने लोहे का रॉड डाला है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने में कुछ और समय लग सकता है।' काम जारी है। उम्‍मीद है कि तीन घंटे के भीतर बचाव दल बच्‍ची तक पहुंच सकता है।

लोग कर रहे है दुआ

लोग कर रहे है दुआ

सना की जिंदगी बचाने के लिए उसके स्कूल नोट्रेडेम एकेडमी के विद्यार्थी दुआएं कर रहे हैं। उसके लिए मुंगेर ही नहीं पूरे देश में दुआएं कर जा रहीं हैं। पटना में बच्ची की सलामती के लिए हवन-पूजा की जा रही है। पटना के डीएवी पब्लिक स्‍कूल के बच्चों ने भी बच्‍ची की सलामती के लिए गायत्री मंत्र का पाठ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+