दलाईलामा का उपदेश सुनने bodh gaya पहुंचे 11 विदेशी मिले कोरोना पॉजिटिव, होटल में किए गए आइसोलेट
बिहार (Bihar) के बोधगया (Bodh Gaya) में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सभी दलाईलामा को सुनने के लिए कई देशों से बोधगया पहुंच रहे थे।

bodh gaya covid news: कोरोना संक्रमण (coronavirus infection) के नए वेरिएंट BF.7 ने चीन में तबाही मचाई हुई है। जिसके बाद दुनिया भर के सभी देश सतर्क हो गए हैं। तो वहीं, भारत भी COVID के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट पर है। इस बीच बिहार (Bihar) के बोधगया (Bodh Gaya) में Corona बम फूटा है। दरअसल, यहां बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में खबर सामने आई है कि यहां 7 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इससे पहले रविवार को 4 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहतियातन स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार 26 दिसंबर को विदेश से आए 7 विदेशियों नागरिकों का RTPCR में रिपोर्ट् कोरोना पॉजिटिव आई। जिसमें म्यांमार के 3, थाइलैंड के 2 व ताइवान के 2 नागरिक शामिल हैं।
सात विदेशी पर्यटकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि इस सभी सैलानियों को होटल में आइसोलेट किया गया है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि गया हवाई अड्डे पर चार विदेशी 3 म्यांमार से और 1 बैंकॉक से आए यात्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वे स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
Recommended Video

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप
बोधगया आए 11 विदेशी पर्यटकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंच मच गया है। वहीं, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और गया एयरपोर्ट हाइअलर्ट पर है। एयरपोर्ट पर सैनिटाइजेशन के साथ-साथ हर एक यात्री की कोरोना जांच की जा रही है। एयरपोर्ट कर्मचारी और अधिकारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। तो वहीं, कोरोना पॉजिटिव पाए गए विदेशी पर्यटकों पर निगरानी रखी जा रही है और उनका कंट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications