बिहार: समस्तीपुर में LIC ऑफिस में 52 लाख की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ लूटेरों ने दिनदहाड़े एलआईसी में 52 लाख रुपये लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने इस दौरान एलआईसी के गार्ड को भी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना समस्तीपुर के ताजपुर रोड स्थित एलआइसी ऑफिस के सामने हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को समस्तीपुर के ताज रोड स्थिल एलआईसी से पैसे लेकर गार्ड कैश वैन में रखने जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लुटेरों ने गार्ड को गोली मार दी और कैश से भरा बैग लेकर भाग निकले। गोली लगने से जख्मी गार्ड बंधु राय को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। घटना की जांच करने पहुंचे एसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से लूटकांड के अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने बताया कि 52 लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है लेकिन मामले की जांच के बाद ही इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि हो पायेगी।












Click it and Unblock the Notifications