Bihar Economic Survey: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भूमिहार नेता ने किया चौंकाने वाला दावा, कही ये बात

Bhumihar Leader Ashutosh Kumar on Bihar Economic Survey Report: बिहार में जातीय आधारित गणना पर जमकर सियासत हुई थी। वहीं अब आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी सियासी पारा चढ़ चुका है। जातीय आधारित गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग उठ रही थी। वहीं अब आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद प्रदेश के सियासी सममीकरण ही बदले हुए नज़र आ रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार (भूमिहार नेता) ने कहा कि जाति आधारित गणना सही से किया गया होता तो, आज जो आर्थिक सर्वेक्षण आंकड़े आए हैं, वह कुछ और ही होते।

Bhumihar leader made a shocking claim on the Bihar Economic Survey report news update in hindi

मंगलवार को जो जातीय आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया गया, उसमे भूमिहार समुदाय के 27.58 फ़ीसद परिवार को गरीब दिखाया गया है। अगर जाती आधारित गणना सही से होता तो यह आंकड़े 30 या 32 फिसद भी हो सकते थे। आशुतोष कुमार ने कहा कि हम लोग शुरू से कह रहे हैं कि जाति आधारित गणना रिपोर्ट के आंकड़ों में झोल है।

जाति आधारित गणना सही से नहीं हुई है। हज़ारों लोगों को बिहार में रोज़गार नहीं मिला, उनके लिए रोजगार का कोई साधन नहीं था। इसलिए वह दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते हैं। बिहार सरकार ने जो बहाली निकाली है, उसमें भूमिहार समुदाय के कितने युवाओं को रोज़गार मिला है। यह सभी लोग जानते हैं।

2018 में बिहार पुलिस की जो बहाली निकली थी, उसमें 10 हज़ार में सिर्फ 3 भूमिहारों की बहाली हुई थी। आर्मी, बीएसएफ, सीआईएसफ में देखेंगे तो भूमिहार समाज के लोग काफी तादाद में हैं। वहीं बिहार पुलिस में क्या भूमिहार समाज के लोग काबिल नहीं है। लेकिन एक साज़िश के तहत उनके रोका गया।

जनगणना के आंकड़े ही ग़लत पेश किए गए तो आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सही आने की कैसे उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों में जो 5 फीसद भूमिहार समाज के लोगों को दिखाया गया है, दरअसल हम लोगों ने शुरू से ही शिक्षा पर ज़ोर दिया है।

BPSC के रिजल्ट में टॉप-5 में से 3 भूमिहार हैं। यह तो हम लोगों ने ज़बरदस्ती किसी से छीना नहीं है। शिक्षा के प्रति जागरुक हैं, इसलिए भूमिहार समाज शिक्षित है और समाज को शिक्षित करना भी मकसद है। इन्हीं सब मसलों को देखते हुए भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने चुनावी दंगल में प्रत्याशी उतारने का मन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+