पवन सिंह संग अपने रिश्तों पर Smrity Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो किसी को आंख भरकर देख लें तो...'
पवन सिंह संग अपने रिश्तों पर Smrity Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो किसी को आंख भरकर देख लें तो...'
पटना, 31 मई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बने हुई। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की खबर के बीच पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग जोड़ा जा रहा था। ऐसी चर्चाएं थी कि दोनों (पवन सिंह और स्मृति सिन्हा) जल्द ही शादी करते सकते है। इसी बीच एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।
Recommended Video

स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह से अफेयर की चर्चाओं पर की बात
भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने मीडिया हाउस को दिए अपने इंटरव्यू में अपने और पवन सिंह से अफेयर की चर्चाओं पर भी खुलकर बात की। स्मृति सिन्हा ने कहा कि, 'मैंने और पवन कुछ पिछले चार-पांच महीनों से साथ काम करने शुरू किया है। लेकिन उनका तलाक का केस तो पिछले काफी वक्त से चल रहा है। इस इंडस्ट्री में ना तो मैं नहीं हूं और ना ही पवन सिंह और ना ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई हीरोइन किसी हीरो के साथ बैक टू बैक काम कर रही है।'

मुझे उनके तलाक से बिना वजह जोड़ा जा रहा है: स्मृति सिन्हा
स्मृति सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी जो पवन सिंह का यह तलाक केस चल रहा है इसमें मेरा नाम बिना वजह जोड़ा जा रहा है। इसके लिए तो हमारी ऑडियंश जवाब दे चुकी है। हमारी ऑडियंश सब जानती है। पवन जी के तलाक का जो प्रोसेस है वो दो साल पहले से चल रहा है और अभी चार या पांच महीने से मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया है तो ये बिल्कुल निराधार है।

बड़े दिलवाले इंसान हैं पवन सिंह: स्मृति सिन्हा
स्मृति सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में पवन सिंह की खासियतों को लेकर भी बात की। स्मृति सिन्हा ने कहा, 'मैं पवन सिंह जी के बारे में इधर जो जान पाई हूं वो ये है कि वो बड़े दिलवाले इंसान हैं और बहुत ही चरित्रवान हैं। वो यारों के यार हैं। अगर वो किसी को मान लेते हैं तो वो उसका साथ हमेशा देते हैं। ये क्वालिटी है उनकी जो उन्हें हर किसी से अलग करती है।

हमारा रिश्ता विश्वास और सम्मान का: स्मृति सिन्हा
स्मृति सिंह ने कहा कि उनका स्टारडम ऐसा है कि वो किसी को आंख भरकर भी देख लें तो उसकी भी न्यूज बन जाती है। इस दौरान स्मृति ने अपने और पवन के रिश्ते को लेकर काफी क्लीयर शब्दों में कहा, 'हमारा रिश्ता दोस्ती में एक-दूसरे के लिए विश्वास और सम्मान का है। हमारी दोस्ती ऐसी है कि हम एक-दूसरे पर बराबर विश्वास करते हैं। मैं काफी समय से उनकी दोस्त हूं।

फेक न्यूज़ फैलाने वालों को लगाई लताड़
अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्मृति सिन्हा ने कहा कि आजकल तो लोग सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट खोलकर न्यूज डाल देते हैं, तो ऐसे में मुझे लगता कि इसे आधार नहीं समझना चाहिए। अगर हम दोनों साथ में काम करने में कंफर्टेबल हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि आप कुछ भी बोलोगे और लिखोगे। मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि जो हमें प्यार करते हैं या नफरत करते हैं...प्लीज ऐसी फेक न्यूज़ ना फैलाए।'












Click it and Unblock the Notifications