भोजपुरी क्वीन पाखी हेगड़े ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, कई सेलेब्स ने दी बधाई

पटना। भोजपुरी क्वीन पाखी हेगड़े आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। पाखी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में मेहनत और लगन के साथ एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पाखी के जन्मदिन पर भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई लोगों ने उनको शुभकामनाएं दीं। पाखी हेगड़े को सबसे स्पेशल बधाई उनकी बेटियों ने दी है। पाखी की बेटियां आश्ना और खुशी हेगड़े भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां पाखी की केक काटते हुए फोटो और छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पाखी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

अक्षरा सिंह ने दी बधाई

अक्षरा सिंह ने दी बधाई

भोजपुरी की दिग्गज एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आज पाखी हेगड़े को जन्मदिन की बधाई दो फोटोज पोस्ट कर दी है। इस फोटो में अक्षरा और पाखी बेहद क्यूट लग रही हैं। अक्षरा ने लिखा कि भगवान पाखी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारा आशीर्वाद दें।

रानी चटर्जी ने भी दी बधाई

रानी चटर्जी ने भी दी बधाई

भोजपुरी की एक और फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी पाखी हेगड़े को ये फोटो पोस्ट कर बधाई दी है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि हैपी बर्थडे पाखी, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। एसे ही हॉटनेस के जलवे बिखरती रहो, खुश रहो, स्वस्थ रहो। पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून 1985 को हुआ था।

कई सारी भोजपुरी और मराठी फिल्मों में किया काम

कई सारी भोजपुरी और मराठी फिल्मों में किया काम

पाखी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल पर प्रस्तुत होने वाले धारावाहिक मैं बनूंगी मिस इंडिया से किया था। पाखी इसमें मुख्य किरदार थीं। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। पाखी ने कई सारी भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+