पृथ्वीराज फिल्म की शूटिंग के दौरान बम ब्लास्ट, बाल-बाल बची भोजपुरी अभिनेत्री श्रेया मिश्रा

पटना। भोजपुरी फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग के दौरान बम ब्लास्ट हो गया। बम की आवाज इतना तेज थी कि शूटिंग में मौजूद यूनिट के सभी लोग सहम गए। वहीं दूसरी तरफ फिल्म शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री श्रेया मिश्रा इस बम विस्फोट में बाल-बाल बच गई। यह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग मुंबई के विरार स्थित साईं वंदना फॉर्म में चल रही थी।

डायरेक्टर से एक्शन बोलते ही फट गया बम

डायरेक्टर से एक्शन बोलते ही फट गया बम

स्टोरी के हिसाब से सेट तैयार किया गया था और एक्शन मास्टर का इशारा मिलते ही श्रेया को एक्टर अविनाश के साथ भागना था क्योंकि दोनों के पीछे गुंडे पड़े हुए थे। इस स्टोरी में दो ब्लास्ट होने थे पर एक ब्लास्ट तो नॉर्मल था लेकिन दूसरा ब्लास्ट जोरदार हुआ जिससे वहां मौजूद सभी लोग दहल उठे तो बाल-बाल अभिनेत्री की जान बची।

मुंबई के विरार में चल रही थी शूटिंग

मुंबई के विरार में चल रही थी शूटिंग

मिली जानकारी के अनुसार मामला मुंबई का है जहां मुंबई के विरार स्थित साईं वंदना फार्म में भोजपुरी फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग चल रही थी। फिल्म शूटिंग को लेकर वहां फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे और अभिनेत्री अभिनेता के साथ भाग रही थी। इस दौरान दो बम ब्लास्ट होने की बात थी पर एक ब्लास्ट तो नॉर्मल हुआ लेकिन दूसरा ब्लास्ट इतना तेज था कि सभी दहल उठे और आग की लपटें श्रेया के पास तक पहुंच गईं।

विस्फोटक में अधिक मात्रा में था बारूद

विस्फोटक में अधिक मात्रा में था बारूद

इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल किए गए विस्फोटक में अधिक मात्रा में बारूद भरा था जिससे जोरदार धमाका हुआ। अभिनेत्री विस्फोटक के डेंजर जोन से बाहर जा पाती इससे पहले ही ब्लास्ट हो गया। बम धमाके के बाद मौके पर धुंआ ही धुंआ फैल गया। यूनिट में मौजूद सभी लोग एक्ट्रेस के साथ किसी अनहोनी की घटना को लेकर डर गए और सभी उनके पास दौड़े व मूर्छित हुई अभिनेत्री को दूसरे जगह ले गए। फिर कुछ देर बाद अभिनेत्री को होश आया और बाकी की सीन शूट की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+