ARIJIT SINGH के गाने पर अक्षरा सिंह का डांस वीडियो वायरल, देखें REELS VIDEO

पटना। सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से जादू बिखरने वाली अक्षरा सिंह आए दिन डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिसे उनके लाखों फैंस खूप पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और पसंद करते हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर बयान दिया, जिसके चलते वो खूब चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह ने अपने को-स्टार पवन सिंह पर आरोप लगया कि वो उन्हें जबरदस्ती अपने साथ रोमांटिक रिश्ते में रखना चाहते थे।

भोजपुरी फिल्मों में सबसे अधिक फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं। आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और रानी चटर्जी इनसे पीछे छूट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपये लेती हैं। वहीं आम्रपाली दुबे 8 लाख रुपये एक फिल्म में काम करने के लिए चार्ज करती हैं।

अरिजीत सिंह के गाने पर डांस वीडियो

हाल ही में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम के रिल्स पर सिंगर अरीजित सिंह के गाने पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

साल 2011 में की थी पहली फिल्म

अक्षरा सिंह ने साल 2011 में भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म ' एक वादा प्राण जाई पर वचन ना जाई ' से कदम रखा था। इस फिल्म से ही अक्षरा सिंह की ख़ूबसूरती और अभिनय की चर्चा होने लगी, और उसके बाद उन्होंने कई और फिल्म में काम किया और भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं।

पवन सिंह को लेकर किया खुलासा

हाल ही में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि पवन शादी शादी करने के बाद भी उन पर साथ रहने का दवाब डालते थे और धमकी देते थे कि अगर उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करना है तो उनकी बात माननी ही होगी। हालांकि अक्षरा सिंह ने बिना डरे अपना रास्ता खुद बनाया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+