BJP का टिकट लौटाया, फिर निर्दलीय ही चुनावी रण में कूदे, अब कुर्ता उतार सलमान खान बनने चले पवन सिंह?

Pawan Singh News: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के कद्दावरों के साथ-साथ फिल्मी चेहरे भी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह भी चुनावी रण में निर्दलीय कूद पड़े हैं। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। लेकिन, उन्होंने उसे लौटा दिया था।

पवन सिंह को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। पवन भी अपने समर्थकों और जनता पर प्यार की बारिश कर रहे हैं। हाल ही में, पवन सिंह ने मंच पर ही अपना कुर्ता उतार दिया। जिसके बाद भोजपुरी सलमान खान के नारे गूंजने लगे। सीटियां बजने लगी और सिंह को खूब समर्थन मिला। आखिर क्यों उतारा मंच पर कुर्ता?

Bhojpuri Actor Pawan Singh

अब सभी के जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि पवन सिंह ने भरे मंच पर कुर्ता क्यों उतार दिया? दरअसल, पवन काराकाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। तभी समर्थकों और उनके फैन्स का सैलाब उमड़ गया। मंच के पास ही एक फैन बिना शर्ट के खड़ा था।

पवन ने उसको मंच पर बुलाया और गाना गाने के लिए कहा। तभी पवन ने अपना कुर्ता उतारकर शर्टलेस फैन को पहना दिया। पवन की इस प्रेम भावना को देखकर समर्थकों में अजब सा उत्साह का संचार हुआ और तालियों-सीटियों की ध्वनि गूंजने लगी।

पवन की बढ़ी पॉपुलैरिटी
पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख अभिनेता हैं और अपने दमदार अभिनय और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रसिद्ध स्टाइल 'मंच पर शर्ट उतारने' को अपनाकर अपनी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाने का प्रयास किया है। इस तरह की हरकतें उनके प्रशंसकों के बीच उन्हें और भी प्रिय बनाती हैं और उनके स्टारडम को बढ़ाती हैं।

पवन सिंह की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी पर एक नजर

  • पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ था। पवन सिंह का परिवार बिहार में रहता है।
  • पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह का 2015 में निधन हो गया था। बाद में उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की। पवन को गाना गाने और जिम करने का शौक है। वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं।
  • सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। उनका पहला हिट एल्बम 'ओढ़निया वाली' था, जिसने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।
  • कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं 'सत्यमेव जयते', 'प्रतिज्ञा', 'सिंह साहब'रहीं।
  • पवन सिंह की जिंदगी में कुछ विवाद भी रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम से अपने फैंस का दिल जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+