भोजपुरः क्रूरता की सारी हद पार, चोरी का आरोप लगाकर पीटा और चारों युवकों के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी घाट गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां वाहन की बैटरी चोरी करने के आरोप में चार युवकों को बर्बरता के साथ मारपीट की गई है। इसके अलावा हैवानियत की हद पार करते हुए उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल तक डाला गया। अमावीयता का आरोप इलाके के एक जनप्रतिनिधि पर लगा है। पीड़ितों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया।

bhojpur people brutally beaten four man in case of theft

पीड़ितों की पहचान बबुरबानी घाट के रहने वाले स्वर्गीय महेश चौधरी के पुत्र टुनटुन चौधरी, कोइलवर नरग क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी भोला महतो और वकील कुमार एवं अन्य युवक शामिल है। टुनटुन चौधरी ने कोइलवर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद सरताज आलम पर मारपीट और हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित टुनटुन ने बताया कि सरताज आलम आए और कोइलवर-कुल्हड़िया रोड स्थित अपने गोदाम पर उसके साथ तीन साथियों के साथ पकड़ कर ले गए।

वहां उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उनकी पिटाई की और जबरन बैटरी चोरी का आरोप स्वीकार करवाया। इसके बाद उन्हें नंगा कर उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को दिये गए लिखित आवेदन में चोरी हुई बैटरी के बदले पैसे की मांग करने और पैसे न देने पर भोला महतो व वकील कुमार को जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित टुनटुन चौधरी उर्फ रंजन चौधरी के बयान पर उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कमरे के विवाद में चाचा-भतीजे ने एक-दूसरे को मारी गोली
बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना के बछौता गांव में महज एक कमरे को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई। जमीनी विवाद में चाचा और भतीजा दोनों की मौत हो गई। मृतक विपिन कुमार के पिता वीरो यादव ने बताया कि मानसी थाना के पुर्बी ठाठा गांव में स्थित एक कमरा के हिस्सेदारी को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद था। इसी विवाद को लेकर कई दिनों से चाचा-भतीजा में तनाव भी बना हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+