भोजपुरः फोन पर महिला के साथ करता था गंदी बात और जब महिला ने की शिकायत तो मार दी गोली

man shot woman भोजपुर। बिहार के भोजपुर ( Bhojpur ) जिले के संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बीते गुरुवार को एक युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मारकर फरार हो गया। महिला के सिर में गोली लगी फिर उसे आरा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना ( pmch patna ) रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को फोन कर युवक उससे गंदी बातें करता था।

bhojpur man shot woman for compaint in police station

इसके चलते महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। इसी कारण गुस्से में आकर युवक ने गोली मार दी। वहीं घायल महिला कंचन देवी के पति प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव के ही अर्जुन सिंह किसी से पत्नी का नंबर लेकर लगातार फोन करते थे फिर गंदी बातें करते थे । जब कंचन ने इसका विरोध किया था तो पहले घर में घुसकर मारपीट की थी। फिर इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई तब एक आरोपित पकड़ा गया था।

गुरुवार की दोपहर को कंचन अपने घर में थी। इसी दौरान अर्जुन सिंह घर में घुस गया फिर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पहले इलाज के लिए संदेश और फिर सदर अस्पताल, आरा लाया गया। महिला को गोली दाहिने तरफ कनपट्टी के पास लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बेगूसराय ( begusarai ) में अपराधियों ने मुख्य बाजार स्थित पोद्दार ज्वेलर्स में लूट ( loot ) की घटना का अंजाम दिया है । घटना नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी स्थान चौक के समीप की है । इस घटना में तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने लॉकर में रखे सोना-चांदी लूटने की कोशिश की पर लॉकर की चाभी दुकान मे मौजूद नहीं रहने के कारण अपराधियों ने गल्ले में रखे कैश को लूट लिया।

इस दौरान अपराधियों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए सीसीटीवी कैमरा ( cctv camera ) और जगह जगह तोड़फोड़ की । घटना रात के साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । वही इस घटना से व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+