भोजपुरः हर्ष फायरिंग के दौरान फिर गई एक की जान, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के सीकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में शनिवार की रात जयमाला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद शादी का उत्सवी माहौल मातम में तब्दील हो गया। मृतक युवक 18 वर्षीय मुन्ना राम चंद्रा गांव निवासी संजीवन राम का पुत्र बताया जा रहा है। गोली कमर के पीछे भाग में लगी है।

bhojpur man died during harsh firing

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव से सिकरहता थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी विनोद पाल के यहां शादी थी।

इस दौरान रात में जवाला बारात लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। उसी वक्त कमर के पीछे भाग में गोली लगने से मुन्ना राम घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में आरा सदर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात को भी हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। शादी के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे लोगों को युवक ने रोका तो एक शख्स ने सामने से रायफल तानकर गोली चला दी, जिससे युवक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+