बिहारः चाचा की बुलेट चलाने पर दो लोगों को मार दी गोली, एक की मौके पर हो गई मौत

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में इन दिनों अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। बदमाशों के भीतर से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है और नतीजन आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का है, जहां शुक्रवार की रात को बदमाशों ने घर में घुसकर ससुर और बहू को गोली मार दी। जिससे ससुर की मौके पर मौत हो गई जबकि बहू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

bhojpur man did firing on two people one died and one injured

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक एकवारी गांव निवासी नथुनी चंद्रवंशी हैं एवं जख्मी उनकी बहू रेणु देवी हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के बेटे संतोष चंद्रवंशी ने बताया कि वह पहले गांव के ही सुर्दशन सिंह के यहां करीब 20 सालों से सेटिंग का काम करता था।

मौजूदा वक्त में वह पिछले तीन साल से गुजरात के गांधीधाम में रहकर काम कर रहा था। इसी बीच लॉकडाउन के दौरान तबीयत खराब होने के चलते गांव वापस आ गया, जिसके बाद वह फिर से सुदर्शन सिंह के यहां काम करने लगा। इस दौरान सुदर्शन सिंह ने संतोष को बुलेट गाड़ी दी थी कि तुम्हें आने-जाने के लिए आराम होगा।

इसी बीच सुदर्शन सिंह के दो भतीजे संजय सिंह और धनंजय सिंह शुक्रवार की शाम को संतोष चंद्रवंशी के घर जाकर कहने लगा कि मेरी चाचा की गाड़ी है तुम क्यों चढ़ेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। हालांकि जब लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी तो दोनों वापस आ गए।

लेकिन इसके बाद शुक्रवार की रात को वह एक बार फिर संतोष के घर गए और घर के बाहर गौशाला में सो रहे नथुनी को संतोष समझकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब बहू रेणु बाहर निकली तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी। नथुनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई। जबकि रेणु देवी जख्मी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+