भोजपुरः रिसेप्शन से लौट रही दो बहनों को अपराधियों ने मार दी गोली

भोजपुर। बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला बिहार के आरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज धरहरा चौकी इलाके का है, जहां बुधवार की देर रात को अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो बहनों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।

bhojpur goons did firing on two sister

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के बनारस के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीय बेटी शमा परवीन और बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सना उल्लाह की 16 वर्षीय बेटी अलीशा नाज है। घायल बहनों के मामा ने बताया कि वो दोनों टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में स्थित अपने नानी घर आई थीं, जहां से बुधवार की रात दोनों वीलगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने गई थीं। इसके बाद जब दोनों बहनें अपने मामा चांद के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।

इसी दौरान वलीगंज धरहरा चौकी के पास नशे में धुत तीन हथियारबंद अपराध आ गए। इसके बाद उन्होंने पहले बाइक रोकने के कहा। इस दौरान जब मामा ने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है।

वहीं शमा परवीन को बाएं हाथ में बांह पर लगी है, जो फंस गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पचना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+