भोजपुरः 24 घंटे के भीतर अपराधियों ने तीन लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। जिसको लेकर अपराधी हर रोज किसी ना किसी अपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम देते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि महेज 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने गोलीबारी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है।

जिसमें गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए है। पहली घटना चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की थी, जहां मंगलवार की मध्य रात्रि घर में सो रहे हैं अधिवक्ता के पुत्र को हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 गोली मार दी थी, जिससे वह जख्मी हो गया था।
दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की, जहां बुधवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को 4 गोली मार दी थी, जिससे वह भी जख्मी हो गया था। वहीं तीसरा एवं ताजा मामला शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है।
जहां बुधवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को एक गोली पीठ में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
हालांकि परिजन उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ही करा रहे है। जहां डॉक्टर विकास सिंह द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला निवासी स्व.जोगी साह का 23 वर्षीय पुत्र गोलू साह है। उसका बेगमपुर मोहल्ले में ही डीजे की दुकान है एवं शादी-विवाह समारोह में वह डीजे चलाता है।
इधर जख्मी युवक गोलू साह ने बताया कि उसने जमीरा गांव में कपड़े का दुकान लिया है और वह कल रात चाय पीने के लिए चांदी बाजार जा रहा था।इसी बीच जमीरा पुल के समीप नैनो कार पर सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने पहले उसे बाइक रोकने को कहा जब उसने बाइक नहीं रोका और आगे बढ़ गया।तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।जिसमे फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई।जिससे वह जख्मी हो गया।
जबकि दूसरी ओर जख्मी युवक के बाइक पर साथ रहे उसके दोस्त रोहित कुमार ने बताया कि कल रात अचानक उसे भूख लग गई।जिसके बाद वह खाने के लिए अपने जख्मी दोस्त के साथ बाइक से धरहरा चला गया। लेकिन धरहरा में सभी दुकानें बंद थी। इसके बाद वह खुले दुकान की तलाश में जमीरा चला गया।उसी दौरान नैनो कार पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने पहले उन्हें बाइक रोकने को कहा। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications