बिहार में शुरू होने वाली है Bharat Jodo Yatra, कांग्रेस नेताओं के लिए ज़रूरी है ये शर्त
बिहार में Bharat Jodo Yatra की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्टी की तरफ से निर्देश भी जारी किया जाएगा।

Bharat Jodo Yatra: बिहार में कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी हो रहे हैं, वहीं कांग्रस नेताओं ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में 5 जनवरी 2023 से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा की शुरू होने के बाद पटना में सभा आयोजित की जाएगी जिसमें प्रियंका गांधी या फिर सोनिया गांधी शिरकत कर सकती हैं। भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति बोधगया में होनी है। यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी आएंगे। यात्रा के मद्देनज़र कांग्रेस नेता रूट चार्ट तैयार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के लिए ज़रूरी है ये शर्त
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के हर जिले से पांच कांग्रेस नेताओं की लिस्ट भी मांगी गई है। ग़ौरतलब है कि यात्रा में उन्हीं लोगों को शिरकत करना है जिन्होंने कोविड वैक्सीन डोज़ ली है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी की तरफ़ से साफ तौर पर डोज़ लेकर ही शिरकत करने का निर्देश जारी किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना के किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने के भी निर्देश दिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विभिन्न अवसर पर यात्रा में शिरकत करते रहेंगे।

जल्द ही तैयार होगा यात्रा का रूट चार्ट- अवधेश कुमार सिंह
बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक अवधेश कुमार सिंह की मानें तो यात्रा के लिए रूट चार्ट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ सलाह मशवरा कर रूट मैप जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल मंदार (बांका) से लेकर भागलपुर तक यात्रा का रूट मैप बना है। इसके तहत बांका में दो रात अलग-अलग जगहों पर विश्राम किया जायेगा। वहीं बांका के बाद एक रात भागलपुर में विश्राम किया जाएगा।
Recommended Video

बिहार में बांका से होगी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बांका से 5 जनवरी, 2023 भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जा रही है। यात्रा को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश के सभी प्रमंडल और जिलों में पर्यवेक्षकों बनाए गए हैं। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के तहत 1200 किलो मीटर की यात्रा प्रस्तावित है। इस दौरान बांका से लेकर बोधगया तक का सफर तय होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में बांका से यात्रा की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
ये भी पढ़ें: Flashback 2022: क्या फिर कोरोना बरपाएगा कहर, लोगों में बढ़ रही पहले जैसी दहशत












Click it and Unblock the Notifications