बिहार में भारत बंद कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीच रास्ते में रोक ली दूल्हे की गाड़ी, की बदसलूकी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मंगलवार को किसानों के भारत बंद को तमाम विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे और आगजनी की । वहीं जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर चौक के समीप फूलों से सजी हुई एक गाड़ी पर दूल्हा बैठकर शादी करने जा रहा था।

bharat bandh people did misbehaved with groom

Recommended Video

    Bharat Bandh: इन राज्यों में दिखा बंद का असर, रोकी गईं Train |Farmers Protest | वनइंडिया हिंदी

    तभी बंद समर्थकों ने न केवल गाड़ी को रुकवाया बल्कि बंद में शामिल लड़के डंडा लेकर दूल्हे के साथ गुंडागर्दी करते रहे। इस दौरान गाड़ी पर सजाए हुए फूल माला भी उजाड़ दिए। साथ ही साथ यहां पर राहगीरों के साथ भी बदतमीजी की गई उनके साथ भी जमकर नोकझोंक हुई।

    इसके अलावा एक अन्य घटना में बाइक सवार राहगीर के साथ भी लड़कों ने बदतमीजी की। यही नहीं बन्द में शामिल एक युवक ने बाइक सवार युवक को तमांचा भी लगा दिया। यह सब कुछ देखने के बाद भी काजी मोहम्मदपुर पुलिस कुछ नहीं कर सकी।

    बल्कि जैसे तैसे भीड़ को मैनेज कर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बंद समर्थकों को समझाने में जुटी रही। पुलिस से जब मारपीट के मामले को लेकर सवाल किया गया तो मारपीट की बात स्वीकार की।

    बता दें कि सरकार ने सभी जिले के एसएसपी को सुबह ही निर्देश दिया था कि जरूरी सेवाएं जारी रखने और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने में तत्परता दिखाई जाए। लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में सबकुछ विफल दिखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+