पूरे बिहार में भारत बंद का व्यापक असर, अलग-अलग जिलों में लोगों ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

पटना। कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। किसानों के द्वारा बुलाये गए भारत बंद को बिहार में जनाधिकार पार्टी और राजद पार्टी का भी समर्थन मिला है। जिले में सुबह से ही जाप, कांग्रेस और राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले घूम-घूम कर शहर के मार्केट की दुकानों को बंद करवाया। इसके बाद NH 31 पर पहुंचकर नेशलन हाइवे को जाम कर दिया, जिससे हाइवे पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी। वहीं बंद समर्थक सड़क पर टायर को जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Bharat Bandh: Bihar में व्यापक असर, Supporters ने कहीं ट्रेनें रोकी तो कहीं रोड जाम | वनइंडिया हिंदी
    bharat band people did protest against agriculture bill

    इसी कड़ी में मधुबनी जिले में भी किसान कृषि बिल कानून को लेकर आंदोलन तेज हो गया । महागठबंधन समेत सभी विरोधी पार्टी एकजुट होकर सड़क पर उतर चुका है । जयनगर से लदनियां और नेपाल जाने वाली मुख्य मार्ग को जाम करके विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । मंगलवार की अहले सुबह से ही किसान समेत महागठबंधन के नेताओं ने सरकार के काला कानून का विरोध किया ।

    वहीं नालंदा जिले में भी भारत बंद देखने का असर मिला, जहां सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही एनएच 31 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।

    bharat band people did protest against agriculture bill

    इस भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की। ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं के हुजूम को ट्रेन चालक देख नहीं पाया, जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे । वहां पर ट्रेन नहीं रुकी। जिसके चलते राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

    संगठनों द्वारा पूरे भारत बंद का बेगूसराय में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भारत बंद को राजद, कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले, जाप, रालोसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन किया। जिसके कारण बेगूसराय में सुबह से ही आइसा, राजद, जाप और भाकपा समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए तथा एनएच-31 पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । जिसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

    bharat band people did protest against agriculture bill

    बिहार के गया में कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद आंदोलन के समर्थन में राजद के कार्यकर्ताओं ने डोभी-पटना NH 83 को बोधगया दोमुहान के पास जाम कर दिया हैं। सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ताओं ने कहा केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों को आज भारत बंद का समर्थन करते हैं । किसानों द्वारा भारत बंद के समर्थन में बोधगया के स्थानीय राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने केंद्र व बिहार सरकार पर जम कर बरसे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+