चिराग पासवान को लगा एक और बड़ा झटका, भगवान सिंह कुशवाहा ने थामा JDU का दामन

पटना। बिहार में इन दिनों चिराग पासवान को लगातार झटके मिले रहे हैं। इसी क्रम में शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति के बड़े चेहरे माने जाने वाले पूर्व मंत्री भगवान कुशवाहा ने लोक जनशक्ति पार्टी का साथ छोड़कर जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) का दामन थाम लिया है। पटना के जदयू कार्यालय में मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भगवान सिंह कुशवाहा के जदयू में शामिल होते ही एक बड़ी घोषणा की गई।

bhagwan singh kushwaha join jdu

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि भगवान सिंह कुशवाहा को जदयू में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे वैचारिक मतभेद के चलते लोजपा से अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह के साथ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में रहते हुए मैंने कभी कोई गलत बात कही होगी तो माफी चाहता हूं।

इस मौके पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू को नंबर 1 पार्टी बनाना है इस संकल्प के साथ मैं बिहार में घूम रहा हूं. पार्टी में जो कमी थी उसे बारी-बारी में पूरा किया जा रहा है. इसी कड़ी में भगवान सिंह कुशवाहा आज जदयू में शामिल हुए। बता दें कि शाहाबाद की राजनीति में बड़े चेहरे के तौर पर माने जाने वाले और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर जदयू छोड़ लोजपा का दामन थाम लिया था।

हालांकि चुनाव में कुशवाहा दूसरे स्‍थान पर जबकि जदयू की प्रत्‍याशी तीसरे स्‍थान पर रहीं। ऐसे में कुशवाहा की वापसी से जदयू को शाहाबाद में फिर से ताकत मिलेगी। साल 2018 में उन्‍होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को छोड़कर जदयू का दामन थामा था, लेकिन दो साल बाद ही उन्‍होंने लोजपा को अपना लिया था। अब फिर वह जदयू में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+