शर्मनाकः भागलपुर में बिजली के चले जाने से वेंटिलेटर हुआ बंद तो तड़पती रही महिला फिर हो गई मौत

पटना। प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा गई है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है, जहां आईसीयू में भर्ती महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। दरअसल, सूबे के बड़े अस्पतालों में से एक जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिजली कटने से वेंटिलेटर बंद हो गया।बिजली चले जाने के बाद वेंटिलेटर ने काम करना बंद कर दिया और वेंटिलेटर के सहारे सांस ले रही महिला तड़प कर मर गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस हादसे के दौरान आईसीयू से डॉक्टर और नर्स दोनों ही लापता था।

bhagalpur woman patient after power cut in icu and ventilator stopped

दरअसल भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को शुक्रवार की सुबह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने मरीज को गायनी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। आईसीयू में तैनात एनेस्थिसिया के डॉक्टर ने मरीज को सी-पैप वेंटिलेटर पर डाल दिया। इसके बाद मरीज की सेहत में सुधार होने लगा।

लेकिन शुक्रवार की रात करीब 8:55 बजे अचानक गायनी आईसीयू की बिजली कट गयी। बिजली कटने के दो से तीन मिनट बाद वेंटिलेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। आईसीयू में जहां हर वक्त डॉक्टर और नर्स को तैनात रहना पड़ता है, वहां कोई डॉक्टर-नर्स नहीं था। महिला के परिजनों ने जब मरीज को छटपटाते देखा तो खुद उसे दूसरे बेड पर लगे वेंटिलेटर तक ले गये।

bhagalpur woman patient after power cut in icu and ventilator stopped

जब तक वे मरीज को दूसरे वेंटिलेटर पर ले जाते, तब तक मरीज की मौत हो गयी। महिला मरीज की तड़प तड़प कर मौत होने के बाद आईसीयू को जेनरेटर के जरिये बिजली आपूर्ति की गयी। मौत के बाद जब वेटिंलेटर की जांच की गयी तो पता चला कि उसकी बैट्री भी खराब थी।

किसी भी अस्पताल के आईसीयू में 24 घंटे डॉक्टर और नर्स के तैनात रहने का प्रावधान होता है। लेकिन जब भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिजली गुल हुई तो नर्स-डॉक्टर की कौन कहे बिजली आपूर्ति करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी का सुरक्षा गार्ड तक गायब था।

अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ कुमार गौरव ने कहा कि बिजली गुल होने पर भी वेटिंलेटर को बैटरी के सहारे चलना चाहिये थे। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि पहली नजर में उन्हें ये मामला बिजली आपूर्ति करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी, वहां तैनात गार्ड के साथ साथ साथ आईसीयू में ऑन ड्यूटी नर्स और डॉक्टर की लापरवाही का लग रहा है। इस मामले की जांच करायी जायेगी और दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+