Bhagalpur News: शादीशुदा महिला से इश्क, विवाह के 2 सप्ताह बाद ही पत्नी को छोड़ा, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
Bhagalpur News: भागलपुर ज़िला के सबौर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी को घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय साक्षी प्रिया का आरोप है कि, उसके पति का शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब 8 सालों से उसका दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया।
साक्षी प्रिया (पीड़िता) ने बताया कि उसने अपने पति से दूसरी महिला के साथ संबंध को ख़त्म करने कहा तो, उसने मुझे ही घर से निकाल दिया। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे पति के अवैध संबंध के बारे जानकारी हो गई थी। दूसरी महिला से उसे एक बच्चा भी है।

ग्रामीणों ने बताया कि 24 नवंबर 2022 को बबलू महलदार की बेटी साक्षी प्रिया की दिलखुश कुमार (बीरबल) से हुई थी। शादी के साक्षी कुछ ही दिन हुए थे, साक्षी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। जब उसने पति से प्रेमिका छोड़ने की बात कही तो, उसने पत्नी को ही घर से निकाल दिया।
साक्षी का आरोप है कि उसके पति ने कहा कि अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ेगा, चाहे जो करना हो कर लो। इसके बाद ही उसे घर से बाहर कर दिया और अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। साक्षी की मानें तो उसके ससुराल वाले भी दिलखुश (आरोपी) का साथ दे रहे हैं।
पीड़िता ने कहा कि उसके पति को अपनी प्रेमिका से एक बच्चा भी है, जब इस बात को पति से कहा तो, वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। वहीं पीड़िता ने कहा कि इंसाफ पाने के लिए महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब पुलिस अधीक्षक के पास इंसाफ की आस लेकर गई और एसएसपी आनंद कुमार से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस अधिकारियों की तरफ़ से मामले इंसाफ दिलाने का आश्वासन मिला है। फिलहाल लोकल थाने को जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications