भागलपुरः चाकू की नोंक पर लड़की से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपित गिरफ्तार
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिला के किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 19 वर्षीय लड़की से चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया गया। गैंगरेप की वारदात को एक युवक ने अपने ही मौसेरे और चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी कुमार आशीष ने एसडीपीओ अनवर जावेद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी मो. अनिकुल और अन्य दो किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उधर महिला थाना में पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बयान में कहा कि आरोपित अनिकुल घर पर आता था। रविवार सुबह 11 बजे घास काटने के लिए घर से पास के गांव में गई थी। तभी रास्ते में अनिकुल बोलेरो से मौसेरा और चचेरा भाई के साथ जा रहा था।
इसी बीच तीनों की नजर उस पर पड़ और तीनों ने चाकू दिखाकर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। उसके बाद बेहोश हो गई थी। आंखे खुली तो खुद को सदर अस्पताल में पाया। बताया गया कि पीड़िता को बेहोशी की हालात में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने घर वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे फिर युवती को को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।












Click it and Unblock the Notifications