Bettiah News: कांग्रेस नेता कोर्ट लेने पहुंचे बेल, जज ने भिजवा दिया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला
Bettiah News: बेतिया से कांग्रेस नेता के फ़िल्मी अंदाज़ में जेल जाने का मामला सामने आया है। दरअसल कांग्रेस वाल्मीकिनगर आईटी सेल के प्रभारी संदीप सहनी पर एक महिला के साथ मारपीट और प्राइवेट पार्ट में दांत काटने ता आरोप लगा था। गुरुवार को संदीप सहनी अपने वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे।
संदीप सहनी ने जैसे ही एंटीसिपेटरी बेल फाइल की, वैसे ही वहां पीड़िता पहुंच गई। महिला ने ACJM गौरखनाथ दुबे को दांत काटने के निशान दिखाये। ACJM ने गुस्से में बेल रिजेक्ट करते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दे दिया। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पटखौली ओपी थाना क्षेत्र में विवाद हुआ था।

कांग्रेस के वाल्मीकिनगर आईटी सेल के प्रभारी संदीप सहनी पीड़िता का पड़ोसी है। महिला के बेटे की एक दुकान है। संदीप और महिला के बेटे के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। दोनों ही अपनी-अपनी धौंस दिखाते थे, 6 अगस्त को कांग्रेस नेता और पीड़िता के बेटे के बीच मारपीट हो गई।
संदीप सहनी युवक की पिटाई कर रहा था, बेटे को पिटता देख महिला बचाने गई। आरोप है कि संदीप ने महिला के साथ मारपीट की और कई जगह उसके प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिए। इसके बाद महिला ने पटखौली ओपी थाना में शिकायत दर्ज कराई। 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
नामजद आरोपी संदीप की पुलिस तलाश कर रही थी, इसलिए गुरुवार को वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। जज के आदेश के बाद पुलिस ने कागज़ी प्रक्रिया पूरी करते हुए संदीप को बगहा जेल भेज दिया है। पटखौली ओपी प्रभारी नितेश कुमार ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications