बेतियाः जिस पति की हत्या के आरोप में पत्नी काट रही है सजा, वो 5 साल बाद लौट आया घर

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के साठी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव में एक तथाकथित वारदात का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच साल पहले मृत घोषित किया गया शख्स घर लौट आया। मामला हैरान कर देने वाला इसलिए है क्योंकि उसी शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और ससुराल के लोग सजा काट रहे हैं। कटहरी गांव के निवासी विकास कुमार ने साल 2016 में अपने भाई बहादुर राव की हत्या का केस दर्ज कराया था। इस मामले में विकास ने राम बहादुर राव की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि इसमामले में सभी आरोपित हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। लेकिन अचानक पांच साल बाद राम बहादुर राव के लौटने पर गांव में सनसनी फैल गई है।

bettiah husband return after five years and his wife in prison for murder accused

विकास कुमार ने आरोप लगाया था कि 2015 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। विकास ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसके भाई की खोज-खबर नहीं मिली। इसके बाद वह साठी थाना और रामनगर थाना में केस दर्ज कराने के लिए पहुंचा। लेकिन दोनों थानों में से किसी ने भी मामला दर्ज नहीं किया। फिर विकास ने बेतिया न्यायालय में मामला दर्ज कराया जिसमें विकास ने अपनी भाभी गुड्डी देवी और उसके परिजनो पर अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया।

केस के सभी नामजद अभियुक्तों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अभी सभी आरोपी जमानत पर हैं। इस दौरान अचानक दो दिन पहले जब मृत राम बहादुर राव साठी के कटहरी गांव स्थित अपने घर पहुंचा तो उसे देखकर गांव वालो के साथ साथ परिजन भी हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+