बिहारः बेतिया में मां-बेटी को बंधक बनाकर दबंगों ने देर तक पीटा, वीडियो वायरल
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के बगहा धनहा थानाक्षेत्र में दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग लड़की ओर उसकी मां की पिटाई कर दी। घटना डुमरी भगड़वा पंचायत के नवका टोला का बताया जा रहा है। बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र में मां-बेटी के पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता भगन चौहान ने बताया कि इसकी सूचना धनहा थाने को दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Recommended Video

दबंगों ने कई घंटे तक दोनों को बंधक बना कर रखा था। लेकिन कोई बचाने वाला नहीं आया। वहीं, धनहा थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, आवेदन मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह गोपालगंज-बेतिया महासेतु के आगे एप्रोच पथ ध्वस्त हो गया। माइनर ब्रिज के पास दोनों तरफ करीब 20-20 मीटर तक एप्रोच सड़क पानी के तेज धार में बह जाने से गोपालगंज-बेतिया पथ पर पूरी तरह से परिचालन ठप हो गया है। इसके पहले 15 जुलाई को सत्तरघाट महासेतु का संपर्क पथ टूट गया था।

इस बीच, महासेतु के पास गंडक नदी के धार को रोकने के लिए बनाए गए गाइड बांध भी गुरुवार की सुबह टूट गया। करीब 30 मीटर तक गाइड बांध के टूटने से सदर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। राज्य के 10 जिले के 6.50 लाख लोग बाढ़ से त्रस्त हुए हैं। इस बीच, राज्य में गंगा को छोड़कर सभी नदियां अपने रौद्र रूप में बह रही हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।
संपर्क पथ और गाइड बांध टूटने के बाद पुल निगम के उप मुख्य अभियंता शाकिर अली और जिलाधिकारी अरशद अजीज ने निरीक्षण किया और संपर्क पथ पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications