शौच के लिए घर से निकली लड़की के साथ एक महीने तक किया गैंगरेप, अगवा कर गोरखपुर ले गए थे आरोपी
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ एक महीने तक गैंगरेप किया गया है। इसके बाद आरोपित उसे घर के पीछे फेंककर फरार हो गए। आरोपित पीड़िता को गोरखपुर ले जाकर रखा था। पीड़िता ने इस दौरान भागने की कोशिश की तो फिर उसे पकड़ लिया। हालांकि जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपित डर गए और उसे घर के पीछे फेंककर भाग गए।

पीड़िता का आरोप है कि वह 7 अक्टूबर की रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली तो गांव के अनिल इंसेआरुल सहित तीन युवक मुंह-हाथ बांधकर टेंपो में बैठाकर नरकटियागंज स्टेशन ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट की और बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह गोरखपुर में थी। वहां एक कमरे में कैद कर एक महीने तक तीनों युवक उसके साथ गैंगरेप करते रहे।
पीड़िता ने बताया कि रविवार को सब बाहर निकले तो मैं भाग गई। बाहर आई तो एक आदमी ने बस में बैठा दिया। जब नरकटियागंज पहुंची तो वहां भी तीनों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर बेहोश कर घर के पिछवाड़े धान के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग को नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी इलाज कर बेतिया रेफर कर दिया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात से लड़की लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिली तो 20 अक्टूबर को गौनाहा थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस की लापरवाही से मेरी बेटी नहीं मिली। अचानक रात्रि में खेत के पास हो हल्ला के बाद गया तो देखा बेटी थी। उसकी स्थिति काफी खराब थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।। घटना के संबंध में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया किमामले की तहकीकात की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications