Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Beldaur Assembly Seat: JDU की हैट्रिक, RJD की नजर, VIP और Jansuraj की दस्तक, 2025 में कुर्मी वोट बदलेगा समीकरण

Beldaur Assembly Seat: बिहार के खगड़िया ज़िले की बेलदौर विधानसभा सीट पर 2025 का चुनाव जातीय समीकरण और राजनीतिक समीकरण दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुर्मी बहुल बेलदौर सीट पर जेडीयू लगातार तीन बार से जीत दर्ज करती आ रही है।

ग़ौरतलहब है कि हर बार जीत का अंतर घटता जा रहा है। 2025 में यहां मुकाबला ना सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन होगा, बल्कि संभावित रूप से VIP, जनसुराज जैसे दलों के उतरने से चुनाव और पेचीदा हो सकता है। चलिए जानते हैं बेलदौर विधानसभा सीट पर 2025 चुनाव में क्या समीकरण बन रहे हैं?

Beldaur Assembly Seat

1. राजनीतिक परिदृश्य और अब तक का इतिहास:
बेलदौर विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2010, 2015 और 2020-तीनों चुनावों में जदयू के पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत दर्ज की, लेकिन जीत का अंतर लगातार घटता गया, जिससे उनके जनाधार में गिरावट के संकेत मिलते हैं।

2010: जीत का अंतर - 15,738 वोट

2015: जीत का अंतर - 13,525 वोट

2020: जीत का अंतर - 5,108 वोट

विपक्ष हर बार नजदीक तक पहुंचा, लेकिन जीत से चूक गया। इस बार हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं।

2. संभावित उम्मीदवार और दलगत समीकरण:

पार्टी संभावित उम्मीदवार
जेडीयू पन्ना लाल सिंह पटेल या उनके पुत्र नूतन पटेल
बीजेपी जय कृष्णा सिंह
एलजेपी (रामविलास) मिथिलेश निषाद
कांग्रेस डॉ. चंदन यादव (पूर्व प्रत्याशी, वर्तमान प्रभारी - हरियाणा)
राजद कृष्णा यादव (जिला परिषद अध्यक्ष)
जनसुराज / VIP युवा चेहरा या स्थानीय समाजसेवी

3. जातीय समीकरण: निर्णायक फैक्टर

बेलदौर की राजनीति पूरी तरह जातिगत समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कुर्मी- 75,000 (निर्णायक, नीतीश समर्थक परंपरागत रूप से)

निषाद+सहनी- 43,000

यादव- 35,000

दलित- 40,000

मुस्लिम- 18,000

नागर- 14,000

फॉरवर्ड (ब्राह्मण+राजपूत+भूमिहार)- 17,000

कुशवाहा- 20,000

पासवान- 8,000

अन्य- 50,000

कुर्मी वोटर जेडीयू के साथ रहे हैं, लेकिन यादव-मुस्लिम-दलित (MYD) समीकरण राजद और महागठबंधन को ताकत देता है। यदि निषाद वोटरों का झुकाव एलजेपी (रामविलास) की ओर होता है, तो मुकाबला त्रिकोणीय से चतुष्कोणीय हो सकता है।

4. मुद्दे और जनता की नाराजगी:
बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं: कोसी की हर साल आने वाली बाढ़ गांवों को तहस-नहस कर देती है।

विकास की कमी: सड़कों की हालत जर्जर, पुल-पुलिया का अभाव, दियारा क्षेत्र में बदहाल स्थिति।

कत्यायनी मंदिर का विकास: ऐतिहासिक मंदिर की उपेक्षा लंबे समय तक रही, हाल ही में ₹10 करोड़ की घोषणा हुई है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्कूलों में स्टाफ की कमी और अस्पतालों की दशा बेहद खराब।

अपराध: सीमावर्ती क्षेत्र और दुर्गम भूगोल के चलते अपराधियों का बोलबाला रहता है।

5. VIP और जनसुराज की भूमिका:
अगर वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) निषाद या सहनी समाज से सशक्त उम्मीदवार देती है, तो 43,000 निषाद वोटर समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं जनसुराज (प्रशांत किशोर) संगठनात्मक रूप से गांव-गांव में सक्रिय है लेकिन प्रत्याशी अभी तय नहीं।

बेलदौर विधानसभा सीट 2025 में नीतीश कुमार के लिए परंपरा को बचाने की चुनौती है और विपक्ष के लिए मौका। जातीय समीकरण यहां सबकुछ तय करता है और विकास अभी भी पीछे छूटा हुआ मुद्दा है। अगर निषाद, दलित और यादव-मुस्लिम वोटों का बंटवारा रोक लिया गया तो मुकाबला बेहद करीबी होगा। जेडीयू की राह इस बार उतनी आसान नहीं रहने वाली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+