बेगूसरायः जब पटाखों की शोर के बीच अचानक से घर में तड़तड़ाने लगी गोलियां, तीन की मौत

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधी बैखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बीते रविवार की रात को अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। बेगूसराय में अपराधियों ने दीपावली की रात एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटी को गोली मार दी।

मौके पर हो गई मौत

मौके पर हो गई मौत

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है । दीपावली की रात जहा लोग अपने घरों में जहां पटाखे छोड़ रहे थे, वहीं एक ही परिवार के 3 लोगों को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक सिंह का पुत्र कुणाल सिंह, पत्नी कंचन देवी एवं पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है । मृतक के 2 मासूम पुत्र किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए।

घर में घुसकर की हत्या

घर में घुसकर की हत्या

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार दीपावली मना रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं कई थाने के पुलिस मचहा गांव में कैंप कर रही है। फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हत्या की वजह नहीं हो रही है साफ

हत्या की वजह नहीं हो रही है साफ

बताते चलें कि मृतक कुणाल सिंह अपने ही एक रिश्तेदार की हत्या में गवाह था । वहीं उसकी जमीनी विवाद अपने गोतिया से चल रहा था । परिजनों के मुताबिक हत्या की वजह जमीनी विवाद और गवाह होना बताया जा रहा है । हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है फिलहाल हत्या से अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+