बिहार: दो लड़कियों ने नहीं जमा किया फीस, पूरे स्कूल के सामने कर दिया नंगा

बिहार के बेगूसराय जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में फीस जमा न करने पर दो नाबालिग छात्राओं को कपड़े उतार कर उन्हें पूरे स्कूल में नंगा घूमाया गया।

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में फीस जमा न करने पर दो नाबालिग छात्राओं को कपड़े उतार कर उन्हें पूरे स्कूल में नंगा घूमाया गया। फिर दोनों छात्रा को धक्का मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। मामला समाने आने के बाद पुलिस ने स्कूल के संचालक और एक टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-बाप फीस जमा करने के लिए मांग रहे थे समय

मां-बाप फीस जमा करने के लिए मांग रहे थे समय

मिली जानकारी के मुताबिक पैसे नहीं देने पर छात्रा का कपड़ा उतरवाने तथा बेइज्जत करने का मामला बेगूसराय जिले के कोरिया गांव का है। जहां गांव में ही बीआर एजुकेशन एकेडमी के नाम से एक स्कूल है। स्कूल के संचालक मुकेश कुमार नाम का एक शख्स है। इस स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजन बार-बार स्कूल के शिक्षक से पैसा देने के लिए कुछ समय की मांग कर रहे थे पर पैसे की लालच में अंधा संचालक इस कदर हैवान बन गया कि उसने मासूम नाबालिग बच्चे को प्रताड़ित करने तथा बेइज्जत करने का मन बना लिया।

महिला टीचर ने उतरवाए कपड़े

महिला टीचर ने उतरवाए कपड़े

गुरुवार को जब वह दोनों छात्राएं स्कूल गई तो स्कूल की टीचर अंजना कुमारी ने उन्हें क्लास रूम से बाहर बुलाया और बंद कार्यालय में ले जाकर उसके कपड़े उतार दिए। कपड़े उतारने के बाद छात्राओं को धक्का मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। स्कूल से बाहर नग्न अवस्था में निकली दोनों छात्रा जोर-जोर से चिल्ला रही थी जब गांव वालों की नजर उस पर पड़ी तो वह दौरे और उस पर कपड़ा डालते हुए पहले उसे बेपर्दा किए फिर प्रिंसिपल की मनमानी की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही हैबतपुर पंचायत के मुखिया के साथ-साथ और भी कई लोग वहां पहुंचे तथा इस मामले की जानकारी जिला अधिकारी को दी तथा विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। फिर इस मामले में छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक और शिक्षिका पर मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के संचालक मुकेश कुमार और टीचर अंजना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+