बेगूसराय : क़ैदी ने दिखाए सबूत तो दंग रह गए जज साहब, हाजत प्रभारी से ही पूछ लिया सवाल

बिहार में अजब-गज़ब कारनामा होते ही रहता है, बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पेशी के लिए लाये गए क़ैदी की कोर्ट सुनावई होनी थी, सुनवाई के दौरान क़ैदी ने जज साहब को कन्फ्यूज़ कर दिया।

बेगूसराय, 21 जुलाई 2022। बिहार में अजब-गज़ब कारनामा होते ही रहता है, बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पेशी के लिए लाये गए क़ैदी की कोर्ट सुनावई होनी थी, सुनवाई के दौरान क़ैदी ने जज साहब को कन्फ्यूज़ कर दिया कि उसके अपराध पर फ़ैसला करें या फिर उसे हो रही परेशानी को हल करें। दरअसल कैदी रामजप्पो यादव की कोर्ट में पेशी हो रही थी। इस दौरान वह अपने साथ जेल की रोटी लेकर बेगूसराय जिला कोर्ट पहुंच गया। जज साहब के सामने अपनी ही परेशानियों की बखान करने लगाष क़ैदी की बातों को जिला कोर्ट में मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए। क़ैदी ने तो सबूत के साथ जेल प्रशासन की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान लगा दिया।

Recommended Video

    बेगूसराय : क़ैदी ने दिखाए सबूत तो दंग रह गए जज साहब, हाजत प्रभारी से ही पूछ लिया सवाल
    जेल में जानवरों से भी बदतर खाना दिया जाता है- क़ैदी

    जेल में जानवरों से भी बदतर खाना दिया जाता है- क़ैदी

    कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि रामजप्पो यादव अपने झोले में दर्जनों रोटी लेकर कोर्ट में हाज़िर हुआ था। जज साहब के सामने पहुंचते ही उसने रोटी निकाल लिया। जज साहब को दिखाते हुए कहा कि साहब यही रोटी हम लोगों को खाने के लिए मिलता है जिसे जानवर को दिया जाए तो वह भी नहीं खाएगा। रामजप्पो यादव ने कहा कि क़ैदियों को जेल में जानवरों से भी बदतर खाना दिया जाता है। जेल प्रशासन द्वारा कच्ची या फिर जली रोटी खाने के लिए दी जाती है। क़ैदी के इस खुलासे वहां हड़कंप मच गया।

    पेपर में लपेट कर झोले में रख लाया रोटी

    पेपर में लपेट कर झोले में रख लाया रोटी

    क़ैदी के बयान के बाद कोर्ट डीएलएसए के सचिव ने हाजत प्रभारी से सवाल पूछते हुए कहा कि कैदी के पास रोटी कहां से आई। सचिव के सवालों पर हाजत प्रभारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान जूनियर वकील ने कैदी को खाने के लिए रोटी दी थी। वहां मौजूद क़ैदी ने सचिव की बातों को नकारते हुए कहा कि वह ख़ुद जेल से मिली रोटी को मिली रोटी को लेकर आया है। उसने कहा कि पेपर में लपेट कर मैंने झोले में रख कर रोटी लाई है अगर अपको यक़ीन नहीं है तो जेल में तीन बजे खाना मिलने के दौरान आकर खुद ही देख लें। आपको जेल में मेरे वार्ड में भी रखी हुई रोटिया मिल जाएंगी।

    जज ने क़ैदी को दिया उचित कार्रवाई का अश्वासन

    जज ने क़ैदी को दिया उचित कार्रवाई का अश्वासन

    क़ैदी रामजप्पो यादव ने कोर्ट जैसे ही खाने का मुद्दा उठाया वैसे ही जेल में खाने की क्वालिटी के जांच का माला तूल पकड़ने लगा। इतना ही नहीं खुद कोर्ट की हाजत पहुंचकर जज साहब ने मामले की पूरी जानकारी ली। सतीश झा (सचिव, जिला विधि सेवा प्राधिकार) की मानें तो जेल में वीरपुर कांड संख्या 152/20 में रामजप्पो यादव बंद है। इससे पहले जेल में क़ैदियों को खराब खाना दिए जाने की शिकायत चंदन कुमार ने की थी। इस बाबत जांच के लिए मंडलकारा भी गए थे। इसके बाद अब दोबारा से मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: बिहार: आतंकियों के निशाने पर बिहार भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता, हिट लिस्ट में है चार नाम

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+