बेगूसरायः डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा फिर मार दी गोली

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन होने का आरोप लगाते हुए एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई और फिर घर में घुसकर गोली मार दी। परिजनों के मुताबिक डायन बिसाही के आरोप में पहले लोगों ने महिला को पीटा और फिर गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

begusarai people beat woman and did firing on her

फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। गोली लगने से घायल महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से महिला के परिजन डर के साये में हैं।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की शिनाख्त सुजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर शर्मा की 54 वर्षीय पत्नी विन्दा देवी के रूप में की गई है। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सदर अस्पताल पहुंच मुफस्सिल थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नालंदा में बच्चे की हत्या

वहीं नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के वंश गोपालपुर गांव में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर बालक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना घटी है । मृतक चुन्नू पासवान का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार है। परिजनों की मानें तो उनके पड़ोसी मंगरेला पासवान के पुत्र विक्की कुमार का जन्मदिन था, जिसमें पार्टी चल रही थी। पार्टी में गांव के सभी लोगों को न्योता दिया गया था।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी। बार बालाओं के ठुमके के दौरान जब सभी मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर उसने बालक को गोली मार दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई । इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों ने सूचना दी है। पुलिस गांव पहुंची तब तक परिजन शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल चले गए थे। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+