Noorpur News: ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों का मुखियापति ने किया खंडन, बताई समस्या कहां है?
Noorpur News Today: बिहार के बेगूसराय ज़िला के नूरपुर पंचायत में सुरक्षा के मद्देनज़र हाल ही में CCTV लगवाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कैमरे को सही जगहों को चिन्हित कर नहीं लगाया गया है। सीसीटीवी लगवाने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। इसी तरह अन्य योजनाओं में को भी सही से अमलीजामा नहीं पहनाया जाता है।
ग्रामीणों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों का खंडन करते हुए वन इंडिया हिंदी से मुखियापति राजेश चौधरी ने कहा कि, सदैव ही पंचायत की सेवा के लिए समर्पित हैं। सरकारी योजनाओं को सबसे पहले अपने पंचायत में लाने का काम करते हुए उसे अमलीजामा पहनाने का काम करते हैं।

मुखियापति राजेश चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाएं सीमित होती हैं, यह मुमकिन नहीं की पंचायत के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकारीय योजना का लाभ लेने के कई मानदंड (क्राइटेरिया) होते हैं। उसके मुताबिक संबंधित लोगों को योजना का लाभ दिया जाता है।
पंचायत में कोई भी योजना आती है तो जनता चाहती है कि उसे लाभ मिले, हर एक को योजना का लाभ दे पाना मुमकिन ही नहीं है। इसलिए जिस व्यक्ति को योजना का लाभ मिलता है, वह खुश हो जाते हैं, जिन्हे लाभ नहीं मिल पाता वह भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं।
राजेश चौधरी ने कहा कि हमेशा पंचायत के विकास के लिए नए नए प्रयोग कर योजना में शामिल करवाने की कोशिश जारी रहती है। इसी का ताज़ा उदाहरण पंचायत में सीसीटीवी लगवाना है। बेगूसराय जिले में नूरपुर पंचायत में सबसे पहले कैमरा लगाने की पहल की गई है।
नूरपुर पंचायत का विकास हो और अपराध पर लगाम लग सके, इसलिए कैमरे का इंस्टॉलेशन करवाया गया। जो मेरी समझ से स्थान चिन्हित हो पाया वहां कैमरे लगवा दिए गए। अब पंचायत की हर जनता चाहेगी कि उसके घर पर सरकारी योजना से CCTV लगा दिया जाए तो यह मुमकिन ही नहीं है। मैं फिर वही बात दोहराऊंगा कि योजना सीमित है, जनता की मांग अधिक।
CCTV फुटेज का लाइव डिस्प्ले संबंधित आरोपो पर मुखियापति राजेश चौधरी ने कहा कि जहां जहां कैमरा पूरी तरह से इंस्टॉल कर लिया गया है। उसका लाइव मुखिया के दफ्तर में दिख रहा है। अभी पंचायत के सभी कैमरे चालु नहीं हुए हैं, अभी तो काम शुरू हुआ है, जनता ने पहले ही आरोप मढ़ दिया, जब CCTV का काम पूरा हो जाएगा तो पंचायत की जनता मुखिया के दफ्तर से हर कैमरे का लाइव फुटेज देख सकेगी।
मुखियापति राजेश चौधरी ने कहा कि वह पूरे गांव की जनता के प्रतिनिधि हैं, सबके हक में बात करते हैं, लेकिन जब दो पक्षों के बीच की बात होती है, तो एक पक्ष के हक में फैसला होता है और दूसरे पक्ष के खिलाफ में फैसला आता है। यही वजह है कि नाराज़ पक्ष के लोग आरोप मढ़ देते हैं। आरोप मढ़ना भी सही है, इससे काम क्या हुआ और क्या हो रहा यह साफ़-साफ़ जनता के बीच रख पाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications