Begusarai News:पड़ोसी महिला से था युवक का प्रेम प्रसंग, आशिक मिज़ाज बेटे ने किया मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार

Begusarai News: एक युवका का पड़ोस की महिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां विरोध कर रही थी, पिता थे सपोर्ट कर रहे थे। कलयुगी बेटे नें मां और बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Muzaffarpur News Young Son Beaten Mother And Sister For Oposing Love Affair News Hindi


Begusarai News Today:
बिहार के बेगूसराय से मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर अपने घर में ही तांडव मचा दिया। आशिक मिज़ाज युवक ने मां और बहन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। दोनों को ज़ख्मी हालत में छोड़कर घर से भाग गया।

रूप नगर गांव (चकिया थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है। ग्रामीणों ने बताया कि हरे राम पासवान का बेटा विवेक कुमार का कई दिनों से पड़ोस की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी विवेक की मां राम परी देवी इसके ख़िलाफ़ थी। वह अपने बेटे को दूसरी जगह शादी करने के लिए बोल रही थी, लेकिन विवेक को यह मंज़ूर नहीं था।

विवेक के प्रेम प्रसंग का मां विरोध कर रही थी, पिता सपोर्ट कर रहे थे। आखिर में युवक ने मां के विरोध से तंग आकर अपनी मां और बहन की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता (मां और बहन) ने पुलिस में अपने बेटे और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि 3 दिन पहले भी पड़ोसी महिला का पति और देवर आकर घर में आकर मारपीट की थी। मामले में पुलिस से चकिया थाने में शिकायत भी हुई थी। वहीं पड़ोसी महिला एवं उसके परिजन आरोपी विवेक पर लगातार अपनी मां और बहन को पीटने का दबाव बनाया जा रहा था। इसमें पिता हरेराम भी बेटे को सपोर्ट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+