Begusarai News: स्मार्ट मीटर के लगाने की कवायद तेज़,इस बात पर होगी कार्रवाई,जानिए DM तुषार सिंगला ने क्या कहा?
Begusarai Smart Meter News: बिहार सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अधिष्ठापन विशेष अभियान चलाकर वर्ष 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉल किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बेगूसराय जिला अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों निजी भवनों, दुकानों, प्रतिष्ठानों स्मार्ट मीटर लगाने की क़वायद तेज़ कर दी गई है।

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्थित सभी सरकारी भवन एवं कार्यालयों में निश्चित रूप से 30 नवम्बर, 2024 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर का लगवा दिया जाएगा। बेगूसराय जिला अन्तर्गत सभी जन-प्रतिनिधियों के आवास पर स्मार्ट मीटर का इस्टॉल किया जाएगा।
Recommended Video
इससे आमजनों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि, अपने क्षेत्र अन्तर्गत सभी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ सभी पंचायतों में जाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदों के सबंध में लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करना गे ताकि लोंगो के बीच फैली भ्रांतियों को दुर किया जा सके।
सभी कार्यपालक अभियंता विद्युत को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी पंचायतों/वाडों में अपनी टीम के साथ जाकर लोगो को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कार्य प्रणाली एवं उससे संबंधित सही जानकारियों को विस्तारपूर्वक बताना सुनिश्चिक करें।
सभी पदाधिकारीयों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से समय-समय पर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोंगों के द्वारा इसका अधिष्ठापन कराया जाय।
जिला प्रशासन द्वारा सभी वैसे समुह जो स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन के विरूद्ध अनावस्यक भ्रांतियों को फैलाने का कार्य कर रहे हैं, का संज्ञान लेते हुए उनके ख़िलाफ़ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों के बीच फैली स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन के संबंध में आशंका को दूर भी किया जाएगा।
इस बाबत कुछ सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर के साथ-साथ पुराने मीटर को भी समानांतर रूप से चालु रखा जाएगा, ताकि लोग आश्वसत हो सकें कि दोनो मीटर के ऊर्जा रीडिंग में कोई अंतर नहीं है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लाभ-स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अधिष्ठापन निःशुल्क है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर में विद्युत विच्छेदन की अवधि केवल कार्य दिवस में 10:00 पूर्वाह्न से 02:00 अपराह्न के बीच ही की जाती है। बकाया राशि से अधिक के भुकतान के उपरांत सामान्यतः 5 से 10 मिनट के बीच विद्युत भुगतान हो जाती है।
किसी विशेष कारणों की वजह से नेटवर्क की समस्या हो तो ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए मीटर में ही पुश बटन का प्रावधान किया गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के रिचार्ज पर 3% का वित्तिय लाभ (1.5% पूर्व भुगतान पर, 1% ऑनलाइन रिचार्ज पर तथा 0.5% स्मार्ट मीटर पर) दिया जाता है।
स्मार्ट मीटर में विद्युत विपत्रीकरण त्रुटिरहित एवं सहज हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्त्ता को दैनिक ऊर्जा खपत, राशि के कटौती का वास्तविक टाइम डेटा प्रदान करता है जिससे ऊर्जा बचत किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन से पूर्व विद्युत बकाया राशि को किस्तों में भुगतान करने की व्यवस्था की गई हैं।
उपभोक्ता द्वारा 2000 या इससे अधिक अग्रिम जमा राशि अपने खाते में बरकरार रखने पर ब्याज की सुविधा भी हैं। स्वीकृत भार से अधिक भार होने पर उपभोक्ता से छः माह तक कोई दन्डात्मक राशि नही ली जाएगी। उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर पैनल अधिष्ठापन के उपरांत स्मार्ट मीटर ही नेट मीटर के रूप में कार्य करेगा, अलग से नेट मीटर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों के बीच स्मार्ट मीटर के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए बेगूसराय जिला अन्तर्गत सत-प्रतिशत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications