Begusarai News: RJD विधायक ललन यादव ने की मज़ार पर चादरपोशी, मांगी दुआएं, मुस्लिमों के लिए कही ये बात
Begusarai News: बेगूसराय बड़ी बलिया दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी पीर हजरत सय्यद शाह अलाउद्दीन बुखारी का 513वे सालाना उर्स का आयोजन किया गया। खानकाह कस्बा बलिया वक्फ स्टेट के सज्जदानशी और मुतवल्ली सय्यद शाह इफ्तेखारुल हक बुखारी के सरपरस्ती ज़ोर शोर से तैयारी की गई। इसी क्रम में राजद विधायक ने मज़ार पर चादरपोशी की और दुआएं मांगी।
बलिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी बलिया दरगाह उर्स में राजद विधायक सत्तानंद संबुद्धा उर्फ ललन यादव ने अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने हज़रत अलाउद्दीन बुखारी के मजार पर चादरपोशी की। अपने क्षेत्र में आपसी भाई चारा और उन्नति के लिए हजरत की बारगाह में दुआएं भी मांगी।

कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे राजद के युवा नेता सय्यद आतिफ आजाद ने वन इंडिया हिंदी से बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज विधायक का बड़ी बलिया दरगाह उर्स में चादरपोशी करने का प्रोग्राम था। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशी और मुतवली सैयद शाह इफ्तेखारुल हक द्वारा विधायक ललन यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसी दौरान विधायक ललन यादव ने बड़ी बलिया के सैकड़ों आवाम के साथ हजरत सैयद शाह अलाउद्दीन बुखारी के मकबरे पर जाकर चादरपोशी की। विधायक सत्तानंद संबुद्धा उर्फ ललन यादव ने बताया कि हजरत सैयद शाह अलाउद्दीन बुखारी के 513वें उर्स के मौके पर उनके मजार पर हाजिरी दी।
साहेबपुर कमाल विधान सभा क्षेत्र के जनताओं के उन्नतियों के लिए दुआएं भी मांगी, ताकि अपने क्षेत्र में अमन भाईचारा कायम रहे। वहीं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बड़ी बलिया में ईदगाह बनाया जाएगा इसके लिए योजनाएं तैयार की जा रही है। ताकि यहां के लोगों को ईद की नमाज अदा करने में कोई परेशानी ना हो। इस दौरान काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications