Begusarai: पार्किंग विवाद में दबंगों ने सरेआम तीन लोगों को मारी गोली, एक की गई जान
Begusarai News: पार्किंग को लेकर शनिवार देर शाम बिहार के बेगूसराय में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दबंगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर फायररिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है।

कैलाशपुर गांव निवासी संजीव यादव शनिवार देर शाम को अपना पिकअप घर के पास सड़क किनारे लगा रहे थे, तभी उनका पड़ोसी अंकित यादव, रूपेश यादव अपने भाइयों के साथ वहां पहुंचा और गाड़ी लगाने से मना करने लगा। गाड़ी लगाने से मना करने के दौरान दोनों के बीच की कहासुनी होने लगी।
तू-तू,मैं-मैं के बाद चमरू यादव की पत्नी विभा देवी ने अपने तीन बेटों के साथ सरेआम फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संजीव यादव और उसके पिता बैजू यादव गोली लगने से घायल हो गया। जबकि संजीव यादव का चचेरा भाई विकास यादव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, संजीव यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सिंघौल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि गोली लगने से विकास यादव की मृत्यु हो गई है। बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान विभा देवी के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, चमरू यादव अपने बेटे रूपेश यादव, अंकित यादव और मिटो यादव के साथ फरार हैं। जिन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications