Begusarai News: पत्रकारिता छोड़ दो नहीं तो... पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, कई लोग ज़ख्मी, पुलिस पर भी आरोप

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'सुशासन राज' की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम है और शराबबंदी की आड़ में पुलिस अपने जेब गर्म कर रही है। जो शराब पी रहा है, वह खुलेआम नशे की हालत में तांडव कर रहा है।

बेकसूर के पास शराब की बोतल रख तस्वीर और वीडियो बनाकर जेल भेजने की धमकी देकर 10 से 50 हज़ार रुपये तक की डिमांड की जा रही है। जेल जाने की डर से लोग अपने खून पसीने की कमाई देकर छूट रहे हैं। शराबबंदी की आड़ में क्या खेल हो रहा है, अगर इसकी जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Begusarai News Leave journalism otherwise Deadly attack on journalist many people injured police also accused

पुलिस प्रशासन से लोग न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लगाते हैं, वही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने लगे तो प्रदेश में हालात कैसे सुधरेंगे। कुछ इसी तरह का मामला बेगूसराय के सराय मोहल्ले में देखने को मिला। जहां देर रात न्यूज़ कवर करने के बाद घर लौट पत्रकार पर असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में जानलेवा हमला कर दिया।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए पत्रकार मो. नबी आलम ने बताया कि वह दुर्गा पूजा त्योहार का न्यूज कवर कर देर रात करीब 1 बजे सराय मोहल्ला स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान सराय मोहल्ला वार्ड- 32 के रहने वाले असामाजिक तत्वों ने नशे की हालत में लाठी, डंडा और हथियार के साथ घर में घुस गये।

मुझे और परिवार वालों के साथ गाली गलौज करने लगा, जब मैंने और परिवार के लोगों ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर परिवार के सभी सदस्यों पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया, जिसमें कई लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। वहीं धमकी भी दी कि पत्रकारिता छोड़ दो नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को मौत के घाट उतार देंगे।

पत्रकार मो. नबी आलम ने कहा कि इस पूरे मामले की सूचना देर रात में ही स्थानीय नगर थाना को दी गई, फिर भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के ढुलमुल रवेये की वजह से पिछले दिनों ई-रिक्शा चालक की हत्या हुई। वक्त पर पुलिस प्रशासन काम नहीं करती है, इसलिए ही अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। कुछ की वजह से जिला प्रशासन और पूरी पुलिस टीम बदनाम होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+