Begusarai News: खातोपुर ‘शिवलिंग’ मामले के आरोपी पर शिकंजा, नुरपूर गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Begusarai News: बेगूसराय जिला के खातोपुर में शिवलिंग तोड़ने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिनों से खातोपुर में स्थिति तनावपूर्ण थी, हिंदू समुदाय के लोग काफी आक्रोशित नज़र आ रहे थे। वहीं उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो अग्र आंदोलन करेंगे।

बेगूसराय पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बता कि 22 सितंबर 2023 को करीब 11 बजे रात में वारदात को अंजाम दिया गया था। लाखो ओपी थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक स्थित शिव मंदिर के शिवलिंग के एक भाग को तोड़ दिया गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में मुख्य आरोपी की पहचान हुई थी।

Begusarai News: Khatopur Shivling case Accused

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमार कार्रवाई भी की जा रही थी, लेकिन वह अपने घर से फरार था। इस बाबत मुफस्सिल थाना (लाखो) में कांड संख्या 556/23, तारीख 23 सितंबर 2023 को धारा 427/295(A), 153(A) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, बेगूसराय पुलिस अधीक्षक बेगूसराय ने स्पेशल टीम का गठन किया । पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस अधिकारी तेघड़ा और थानाध्यक्ष मुफस्सिल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। हर SDPO के अधीन 4 टीमें बनाई गईं।

स्पेशल टीम के गठित होने के बाद आरोपी के संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर और अनुमंडल पुलिस अधिकारी तेघड़ा की नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को देर रात बेगूसराय के नूरपूर गांव (बरौनी ओ पी, थाना क्षेत्र) से गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि युवक जावेद पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में शिवलिंग को तोड़ा है। इस मामले में माहौल काफी तनावपूर्ण है। वहीं बेगूसराय सासंद गिरिराज सिंह ने भी आरोपी के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+