Begusarai News: ‘मेरा प्रखंड मेरा गौरव’ ऑनलाइन प्रतियोगिता, First Prize की राशि में खरीद लेंगे Iphone, जानिए
'Mera Prakhand Mera Gaurav' Online Competition: पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में 'मेरा प्रखंड मेरा गौरव' नाम के शीर्षक से एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मकसद वैसे पर्यटन स्थल से है जो कि अभी तक लोगों की नज़र में नहीं आया है। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन और पर्यटन विभाग के संज्ञान में लाना है।
यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन हैं। हर प्रखंड से प्रतिभागी अपने प्रखंड के अंदर किसी ऐसे स्थल का चयन करेंगे जो अभी तक अनदेखा और अनजाना हो, लेकिन पर्यटन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हो। प्रतिभागी प्रतियोगिता के लिए ऐसे स्थल का चयन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागी द्वारा चयनित पर्यटन स्थल की तीन तस्वीर 10 एम.बी., अच्छी गुणवता वाला 30 सेकेंड का वीडियो पोर्टल पर अपलोड कर सकते है, ताकि स्थल की विशेषताएं स्पष्ट रूप से दिख सके। सभी फोटो एवं वीडियो जियो टैग होना चाहिए।
वीडियो प्रतियोगिता अवधि में ही सूट किया हुआ होना चाहिए, साथ ही संबंधित स्थल की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दो सौ शब्दों में दर्शाना भी है। प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 01 नवम्बर, 2024 निर्धारित है।
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ज्यूरी अवार्ड में प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार 45,000, तृतीय पुरस्कार 35,000 रूपये दिये जायेगें। यह सभी पुरस्कार पीपुल्स च्वॉइस अवार्ड के अंतर्गत दिये जायेगें।
दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 20000 रूपये तथा अन्य पुरस्कार की श्रेणी 518 प्रतिभागियों को 10000 रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी विभागीय वेबसाइट https:/www.tourism.bihar.gov.in पर अपना निबंधन कर सकते है। प्रतियोगिता पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल हे, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फर्स्ट प्राइज़ की राशि में तो युवा Iphone ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications