बेगूसरायः दोस्त ने पहले घर से बाहर बुलाया फिर गोलियों से भून डाला, युवक की मौत
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के एनएच 31 के पास एक युवक की गोली मार दी गई। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के दोस्त ने पहले उसे घर से बुलाया और फिर गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार सिंह की मौत के अगले ही दिन उनके पिता की मृत्यु से मधुरापुर में शोक की लहर दौड़ गई। अमरेन्द्र कुमार सिंह पटना में रहकर हाइकोर्ट में वकालत करते थे। उनकी मौत रविवार को पटना में हो गई। पुत्र की मौत का सदमा पिता लालबाबू सिंह सहन नहीं कर पाए और अगले ही दिन सोमवार की रात को उनका भी निधन हो गया।
दोनों पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग स्तब्ध हैं। अनुमंडल अधिवक्ता संघ के रामप्रवेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शशिभूषण भारद्वाज, प्रमोद कुमार राय, बिपिन कुमार आदि ने शोक जताते हुए कहा कि अमरेन्द्र बाबू हाईकोर्ट में एक अलग पहचान बनाए हुए थे। तेघड़ा में व्यवहार न्यायालय के भवन के लिए उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications