Begusarai News: गंगा स्नान करने के दौरान डूबे 4 युवक, 2 को बचा लिया गया, 2 की तलाश जारी, जानिए मामला
Begusarai News Today In Hindi: बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया। वहीं दो युवक अभी भी लापता हैं।
नयागांव के गौतम मोहम्मदपुर के रहने वाले ये चारों दोस्त काम के लिए बेगूसराय गए थे। काम निपटाने के बाद वे नयागांव गंगा घाट पर नहाने गए थे। दुर्भाग्य से नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

बचाव प्रयास जारी: स्थानीय लोगों की मानें तो चारो युवक नदीं में स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे फानी में धंसने लगे। उसे बचाने के लिए दो और युवक आगे बढ़े लेकिन वह भी पानी में डूबने लगे, जैसे वहां मौजूद लोगों ने देखा कि युवक डूब रहे है, तुरंत बचाने का प्रयास किया।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया। हालांकि, कुंदन कुमार और सनी कुमार गंगा की तेज धारा में बह गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को तुरंत स्थिति की जानकारी दी गई। नयागांव थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। इन प्रयासों के बावजूद कुंदन और सनी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से पीड़ित परिवारों में शोक की लहर है। चारों दोस्त अक्सर काम के बाद एक साथ समय बिताते थे। इस अचानक हुई त्रासदी से उनके परिवार बहुत दुखी हैं।
बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव गंगा घाट पर शुक्रवार को हुई इस घटना से न सिर्फ परिजनों में बल्कि स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। अधिकारियों द्वारा खोज अभियान जारी होने से उम्मीद है कि कुंदन कुमार और सनी कुमार को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications