बेगूसराय में डबल मर्डर, कथित तौर पर आरोपित के ड्राइवर पर बम फेंककर मार डाला
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। हत्या की घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है। वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर सड़क खाली कराया और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, गुरुवार की शाम को अपराधियों ने गुड्डू नाम के पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में बवाल शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैलने लगी। इसके बाद मृतक गुड्डू सिंह के परिजन और उसके समर्थन में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। फिर कथित तौर पर आरोपित के ड्राइवर बबलू महतो को पकड़ लिया और उसकी ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से पिटाई की। इस दौरान बबलू महतो जैसे-तैसे भागकर अपने मालिकअकलू सिंह के घर में छिप गया। लेकिन वहां भी आक्रोशित लोग पहुंच गए और घर से खींचकर बबलू महतो को फिर से पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई के बाद आक्रोशित लोगों ने बबलू महतो को हनुमान मंदिर के पास लाया। तब तक भीड़ से ही किसी युवक ने बबलू महतो पर बम फेंक दिया जिससे घटनास्थल पर ही बबलू महतो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर बखरी के डीएसपी ओमप्रकाश ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। मृतक गुड्डू सिंह के परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि पुराने विवाद सहित जमीन विवाद को लेकर हत्या की गई है।












Click it and Unblock the Notifications