बेगूसराय में हालात अभी भी तनावपूर्ण, लेकिन डीएम बोले- नियंत्रण में है स्थित
बिहार के बेगूसराय में शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसा भड़कने के बाद यहां माहौल अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। वनइंडिया से बातचीत के दौरान डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट की बात करें तो सबकुछ सामान्य नजर नहीं आ रहा है। ग्राउंड लेवल पर अभी भी हालात नाजुक हैं।
दरअसल यहां पर एक मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और गुस्साएं लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की।

जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां शिव जी का एक मंदिर है, यहां पर तोड़फोड़ हुई और शिवलिंग को खंडित करने का मामला सामने आया। जिसके बाद नाराज लोगों ने यहां जमकर उपद्रव किया। मंदिर के पास 8-10 मीट की दुकानें हैं, जहां नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां जेसीबी के साथ पहुंचे और दुकानों को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात को नियत्रित करने की कोशिश की। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने यहां लाठीचार्ज किया। जिसके बाद गुस्सायी भीड़ ने पत्थरबाजी की, जिसमे 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की, इसके बाद वह यहां जय श्री राम के नारे लगाने लगे। उन्होंने यहां लोगों से कहा कि जागो हिंदू। गिरिराज ने कहा कि बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ा गया।
ये इंडिया गठबंधन इसीलिए बना है, दक्षिण से उत्तर तक सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश हो रही है। जिस तरह से शिवलिंग को तोड़ा गया है, वह दर्शाता है कि आखिर क्यों यह देश बंटा था। मैं अपील करता हूं कि हिंदुओं जागो, उठो और एक हो।












Click it and Unblock the Notifications