Bihar News: छात्र संगठनों ने निकाला केंद्रीय मंत्री का अर्थी जूलूस, कहा- अब मुस्लिमों को पाकिस्तान कौन भेजेगा?
Bihar News, Begusarai Chhatr Sangathan: बिहार के बेगूसराय ज़िले में छात्र संगठनों ने भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अर्थी जूलूस निकाला। इस दौरान हिंदु-मुस्लिम एकता ज़िंदाबाद और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। छात्र नेताओं ने कहा कि बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह हमेशा नफ़रत फैलाने वाली बात करते हैं।
गिरिराज सिंह हिंदुत्व की सियासत कर बेगूसराय ज़िले में नफ़रत फैलाने का काम कर रहे हैं। अकसर देखने को मिलता है कि गिरिरारज सिंह ऐसे तो अपने क्षेत्र से नदारद रहते हैं। लेकिन जैसे ही असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है वह क्षेत्र में तुरंत हाज़िर हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने ही अपने गुर्गों से माहौल ख़राब करने के लिए कहा हो।

ऐसे तो वह कोसों दूर रहते हैं, विकास कार्यों या अन्य कार्यों में वह अपने संसदीय क्षेत्र में गैर हाज़िर रहते हैं। हिंसा भड़कती है तो तुरंत पहुंचकर हिंदु-मुस्लिम एकता को ख़राब करने की कोशिश करते हैं। ऐसा लगता है जैसे वह अपने गुर्गों को बोल कर रखते हैं कि तुम हिंसा फैलाओ हम पहुंच कर आगे में घी डालेंगे।
Recommended Video
बेगूसराय की धरती पर हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की जाती रही है। जब से गिरिराज सिंह यहां के सांसद बने हैं, तब से दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्हें चाहिए कि आपसी भाईचारा कायम रखने की बात करें। वह तो बस हिंदुस्तान में हिंदू ख़तरे में हैं, मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए करते रहते हैं।
गिरिराज सिंह की नफ़रती बयानबाज़ी को ख़त्म करने और जनता के बीच हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए आज छात्र संगठनों ने मिलकर सांसद गिरिराज सिंह की अर्थी जूलूस निकाली है। वह तो चले गए अब मुसलमानों को पाकिस्तान कौन भेजेगा। बेगूसराय की जनता समझ चुकी है कि गिरिराज सिंह सिर्फ़ नफ़रत फैलाने का काम करते हैं, विकास के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। इसलिए आगामी चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications