चुनावी नतीजों से पहले बाहुबली अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी, हजारों लोगों के लिए बन रही है पूड़ी-सब्जी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के सभी चरण के मतदान खत्म हो गए हैं। अब सभी को चुनाव के नतीजों का इंताजर है। वहीं चुनाव परिणाम को लेकर महागठबंधन अभी से आश्वस्त नजर आ रहा है। अलग-अलग एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद से ही आरजेडी-कांग्रेस के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा जा रहा है। मंगलवार को आने वाले नतीजों से पहले ही मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में भी वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार के रूप में चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर 20 हजार लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है।
Recommended Video
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का मानना है एग्जिट पोल की तरह ही नतीजे आएंगे और इस जीत में जश्न होना जरूरी है। अनंत सिंह के आवास पर अभी से ही जश्न की बड़ी तैयारी चल रही है। मोकामा और पटना से जितने भी लोग आवास पर पहुंचेंगे सभी को खाना खिलाया जाएगा।
अनंत सिंह के भोज में पुड़ी-सब्जी से हलवा, रसगुल्ला तक बनावए जा रहे हैं। भोज में सभी के लिए पूड़ी, आलू-गोभी की सब्जी, रायता, रसगुल्ला, पापड़, अचार, हलवा, पुलाव सभी चीजों की व्यवस्था की गई है। मंगलवार के लिए सब्जी मोकामा से लाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications