बांकाः आमने-सामने दो बाइकों की सीधी टक्कर, मौके पर तीन युवकों की मौत

बांका। बिहार के बांका जिले के सदर अनुमण्डल के खेसर थाना क्षेत्र के रामसरैया मोड़ के पास दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसके चलते तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेसर थाना क्षेत्र के टेंगपंजा इलाके के रहने वाले दो युवक राहुल तांती और शिवन तांती भोज खाने के लिए खेसर जा रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी तो दोनों वापस घर लौटने लगे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई।

banka road accident three people died

घटना के बाद तीनों युवकों को आनन-फानन में स्थानीय पुलिस बांका सदर अस्पताल लेकर आई, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों युवकों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक राहुल के भाई प्रदीप तांती ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त शिवन के साथ भोज खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई।

वहीं हादसे में मृत तीसरे युवक की पहचान भीतिया निवासी बादशाह के रूप में हुई है। वो अपनी गाड़ी से खेसर कुछ सामान लाने के लिए जा रहा था। इसी बीच बाइक से टक्कर होने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद सदर अस्पताल पहुंची है और मामले की जांच करते हुए बयान दर्ज की। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच करते हुए सामूहिक मौत होने के आधार पर सरकारी प्रावधान के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+